बसों की चेकिंग के दौरान भड़की महिला यात्री, ARTO ने तीन बसें कीं सीज
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर बसों की चेकिंग के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मानकों का पालन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने तीन बसों के खिलाफ कार्रवाई की। ARTO ने कार्रवाई करते हुए तीनों बसों को सीज कर दिया।
बताया गया कि चेकिंग के दौरान काव्य बस सर्विस, विश्वनाथ बस सर्विस समेत तीन बसों पर कार्रवाई की गई। प्रत्येक बस पर करीब 40 से 50 हजार रुपये का चालान बताया जा रहा है।
बसों के सीज होने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक महिला यात्री नाराज हो गई और उसने दूसरी बस में बैठाने की मांग की। महिला ने कहा कि “दूसरी बस में बैठाओ या किराया दो।”
मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की टीम और अन्य लोगों ने स्थिति को संभाला। कार्रवाई के बाद बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
#हमीरपुर #Hamirpur #HamirpurNews #ARTO #BusChecking #DoubleDeckerBus #BusSeized #RoadSafety #TransportDepartment #KavyaBusService #VishwanathBusService #HamirpurBreaking #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #HamirpurTimesNews #BusStandRoad #SadarKotwali #ViralVideo