भारी बारिश से गिरे कच्चे मकान, लेखपाल ने घर-घर जाकर किया सर्वे
परछछ गांव में प्रभावित परिवारों से मिलीं लेखपाल प्रज्ञा गुप्ता, सहायता का भरोसा
मौदहा हमीरपुर - मौदहा विकासखंड के परछछ गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
स्थिति की जानकारी मिलने पर सोमवार को हल्का लेखपाल प्रज्ञा गुप्ता ने गांव पहुंचकर घर-घर जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ध्वस्त मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
लेखपाल ने ग्रामीणों को बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सरकारी नियमों के तहत पात्र प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल स