हमीरपुर में अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; मध्यावधि सर्वे की मांग
हमीरपुर। अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने अपर जिलाधिकारी (ADM) को ज्ञापन सौंपकर मध्यावधि फसल सर्वेक्षण कराने की मांग की।
किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। समय पर सर्वेक्षण नहीं होने से फसल बीमा के लाभ पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने खरीफ 2025 की लंबित फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान कराने की भी मांग उठाई।
इसके अलावा किसानों ने व्यक्तिगत फसल बीमा दावों और मध्यावधि सर्वेक्षण की प्रक्रिया को अलग-अलग कराने की मांग की, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार बीमा लाभ मिल सके.
#Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurTimesNews #Farmers #Kisan #CropDamage #CropInsurance #RainDamage #HeavyRain #KharifCrop #FarmersProtest #CropSurvey #FasalBima #KisanNews #UPNews #UttarPradesh #HamirpurBreaking #BreakingNews #HindiNews