हमीरपुर में मानकों की अनदेखी पर ARTO की बड़ी कार्रवाई, तीन डबल डेकर बसें सीज
काव्य बस सर्विस, विश्वनाथ बस सर्विस समेत तीन बसों पर कार्रवाई; बस स्टैंड रोड का मामला
हमीरपुर में परिवहन विभाग ने डबल डेकर बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बसों को सीज किया है। ARTO की जांच में बसों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
बताया गया कि काव्य बस सर्विस, विश्वनाथ बस सर्विस समेत तीन डबल डेकर बसों पर कार्रवाई की गई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड का है। कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग ने बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
#Hamirpur #HamirpurNews #ARTO #DoubleDeckerBus #RoadSafety #BreakingNews #UttarPradesh #HamirpurTimesNews