पचरुखी: सीएम के आगमन को लेकर पचरुखी में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
नारायणपुर में होने वाले सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार की संध्या प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं। कार्यक्रम स्थल पर हर तरफ बैरिकेटिंग की गई है। पचरुखी चीनी मिल मोड़ से लेकर नारायणपुर तिमुहानी तक हर मोड़ और चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। साथ ही चीनी मिल मोड़ के समीप हैलीपेड बनाई गई है।