पचरुखी: पचरुखी में सीएम की प्रगति यात्रा: प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
पचरुखी में सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ सफाई तक प्रशासनिक अधिकारी अपनी देख में करवा रहे हैं। डीएम समेत तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार दौरा कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही स्थानीय कर्मियों और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।