पचरुखी: गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
गोपालपुर के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसनपुरा निवासी गोलू कुमार साइकल से पचरुखी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हो गया।