पचरुखी: चाड़ी में विवाहिता की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाडी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर थाना कांड संख्या 4/25 दर्ज की गई है। जामो थाना क्षेत्र बहादुरपुर निवासी वकील प्रसाद के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।