पचरुखी: मारपीट मामले में मखनूपुर गांव से युवक गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र मखनुपुर गांव से शुक्रवार की देर रात मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मखनूपुर निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी चंद्रलोक कुमार ने बताया कि अमरजीत कुमार पचरुखी थाना कांड संख्या 3/25 का नामजद अभियुक्त है।