पचरुखी: सीएम के आगमन से पहले पचरुखी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर सिवान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। रविवार की दोपहर दो बजे पचरुखी में कई जगहों पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान दर्जनों लोगों के चालान भी काटे गए। बताते चलें कि आगामी सात जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार नारायणपुर मोड़ पर आ रहे हैं।