81 हजार की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,सहयोगी की तलाश शुरू
सतना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर सुदर्शन विक्रमादित्य पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कोटर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी प्रवीण पुत्र रामकिशोर साकेत के घर दबिश देकर तलाशी ली। यहां से 135.54 बल्क लीटर शराब, कीमत 81 हजार 654 रुपए बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सतेन्द्र पुत्र रोशनलाल गुप्ता का नाम सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाकर तलाश शुरू कर दी गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक राजकरण त्रिपाठी, शंकर दयाल प्रजापति, आरक्षक अमृता उरमलिया और चालक विविध चौधरी शामिल रहे।#सतना #अवैधशराब #आबकारीकार्रवाई #CrimeNews #exciseaction