बड़ोदिया खान में एक्साइज का बड़ा एक्शन, घर में मिली 69 पेटी अवैध शराब,कीमत करीब 7.50 लाख रुपए, आरोपी मौके से गायब
इंदौर। अवैध शराब के भंडारण और कारोबार पर इंदौर आबकारी विभाग की सख्ती के बीच ग्राम बड़ोदिया खान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में सांवेर की आबकारी टीम ने जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान 69 पेटी में करीब 651 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपए है। कार्रवाई के समय आरोपी घर पर मौजूद नहीं था। टीम ने पूरी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के भंडारण और बिक्री से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप है।#IndoreExcise #इंदौरआबकारी #अवैधशराब #ExciseDepartment #Sanwer IllegalLiquor शराबपरसख्तीIndore