कार में छिपाकर ले जा रहे थे 1 किलो गांजा, 8 लाख की कार जब्त, तीन गिरफ्तार
सतना। नागौद पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तो उनके बयान पर तस्करी में शामिल तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर वीरपुर से पोड़ी की ओर आ रही कार MP16 BD 1202 को रोककर तलाशी ली गई। सीट के पीछे छिपाकर रखे पैकेट से करीब 1 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने धवारी निवासी रामू यादव (62) और महदेवा निवासी कृष्णे कोल (18) को गिरफ्तार कर करीब 8 लाख रुपए की कार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने तीसरे साथी मनोज सिंह का नाम उजागर किया तो जांच के बाद दबिश देकर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
#सतना #नागौद #गांजातारस्करी #NDPSAct #पुलिसकार्रवाई CrimeNews Satna