सिहोरा में दौड़ रहा हाइवा, भदनपुर में कट रहा टोल और बन रही थी टीपी
फाइनेंस कंपनी से बचने कटनी के वाहन मालिक ने दूसरे हाइवा का नंबर लगाया, बदेरा पुलिस ने पकड़ा
मैहर।फाइनेंस की किस्तों से बचने के लिए कटनी के वाहन मालिक ने दूसरे हाइवा का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर ऐसा जालसाजी का खेल रचा कि असली वाहन मालिक कल्पना साहू और उनके ट्रांसपोर्टर पति सुनील कुमार साहू के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक सिहोरा में चल रहे हाइवा एमपी 20 जेडएम 8529 का 18 अगस्त को भदनपुर में टोल कटने का संदेश मोबाइल पर आया तो 12 सितंबर से इसी नंबर पर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के नाम से लगातार टीपी जनरेट होने लगी। तब हैरत में पड़े सुनील ने अपने स्तर पर पड़ताल कराई जिसमें सामने आया कि कटनी के अमोझ निवासी सतीश कुमार काछी अपने हाइवा सीजी 04 क्यूए 9613 पर फर्जी तरीके से एमपी 20 जेडएम 8529 नंबर इस्तेमाल कर मैहर जिले में भदनपुर खदान से पत्थर ढुलाई कर रहा है। उसकी गाड़ी की कई किस्तें बकाया होने के क