एक आधार कार्ड से कई फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ई-सिम में बदलकर दूसरे राज्यों में भेजने का आरोप, साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होती थीं सिम
सतना। ऑपरेशन फास्ट-2.0 के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आधार कार्ड से कई सिम फर्जी तरीके से जनरेट कर उन्हें ई-सिम में बदलकर बाहर भेजने के मामले में 22 वर्षीय अजय कुमार नामदेव निवासी भटनवारा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन सिम का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में साइबर फ्रॉड के जरिए खातों से रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था। साइबर सेल से मिले दस्तावेजों की जांच के बाद सिम धारक अजय की पहचान हुई। पूछताछ में उसने रजनीकांत साकेत और अखिलेश सतनामी के साथ मिलकर सिम तैयार कर बाहर भेजना बताया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।#सतना #सिटीकोतवाली #ऑपरेशनफास्ट20 #साइबरक्राइ