प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक–17 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
नालंदा में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, एकंगरसराय में ट्राईसाइकिल व सिलाव में बंटे यूडीआईडी कार्ड*l
बिहारशरीफ (नालंदा): समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निर्देश के आलोक में गुरुवार शाम को नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से 'मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (संबल)' के तहत बैटरी चालित तिपहिया साइकिल, सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग प्राप्त करने हेतु आवेदन लिए गए, वहीं अनुमंडल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड निर्माण का कार्य संपन्न कराया गया।
इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय एकंगरसराय में माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय विधायक श्री रूहैल रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी (हिलसा) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (एकंगरसराय) की उपस्थिति में 05 लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया, जिसमें इस्लामपुर प्रखंड के श्री गौतम कुमार व श्री सुमित कुमार तथा एकंगरसराय प्रखंड के श्री उपेन्द्र कुमार, सुश्री सविता कुमारी व श्री मिथलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही सिलाव प्रखंड कार्यालय में जिला पदाधिकारी महोदया, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के समक्ष कुल 10 दिव्यांग लाभुकों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए गए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 18, 2026