जांगला: लैला गांव में सावन मेले को ग्रामीणों ने बड़ी धूमधाम से मनाया
Jangla, Shimla | Aug 5, 2025 लैला गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मेंले को ग्रामीणों के द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं आज मंगलवार को 5:26 के आसपास क्षेत्र के हजारों लोगों ने सावन मेले में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जैसे कि आप लोग तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं। वहीं यहां पर देवताओं का आपस में मिलन भी करवाया गया तथा यहां पर आए तमाम लोगों ने देवताओं का भी लिया आशीर्वाद।