Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

🛕🚩प्रभु श्री जगन्नाथरथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻 #7july #7july2024 #jagannathrathyatra #jagannathrathyatra2024 #jaijagannath #jayjagannath #jagannathyatra #jagannath #jagannathyatra2024 #jagannatha #jagannath

67 views | Damoh, Damoh | Jul 7, 2024

MORE NEWS

पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा साहित्यिक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा - संस्कृति मंत्री श्री लोधी
==

            मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मशहूर शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र के निधन उपरांत उनके ईदगाह कॉलोनी स्थित निवास पहुँचकर परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने बशीर बद्र साहब की पत्नी डॉ. राहत बद्र तथा पुत्र तैयब बद्र से आत्मीय चर्चा की। चर्चा के दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने बशीर बद्र साहब की कई प्रसिद्ध ग़ज़लों और अशआर का उल्लेख करते हुए उन्हें सुनाया और कहा कि बशीर बद्र साहब का कलाम केवल साहित्य नहीं, बल्कि इंसानी जज़्बात, मोहब्बत, करुणा और संवेदनशीलता की ऐसी विरासत है जिसने पीढ़ियों को प्रभावित किया है।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि वे वर्षों से बशीर बद्र साहब को पढ़ते रहे हैं और अनेक अवसरों पर उनके शेर उद्धृत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र साहब की शायरी में मानवीय रिश्तों की गर्माहट, सामाजिक सरोकार, जीवन का दर्शन और इंसानी दर्द की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है, उनकी रचनाएँ आम आदमी के दिल से सीधा संवाद करती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। बशीर बद्र साहब ने उर्दू शायरी को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं और उनकी रचनाएँ लोगों के दिलों में सदैव जीवंत रहेंगी।

            इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा कर शासन द्वारा पद्मश्री डॉ बशीर बद्र के नाम पर एक साहित्यिक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनकी साहित्यिक विरासत से प्रेरणा प्राप्त करती रहें।

पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा साहित्यिक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा - संस्कृति मंत्री श्री लोधी == मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मशहूर शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र के निधन उपरांत उनके ईदगाह कॉलोनी स्थित निवास पहुँचकर परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने बशीर बद्र साहब की पत्नी डॉ. राहत बद्र तथा पुत्र तैयब बद्र से आत्मीय चर्चा की। चर्चा के दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने बशीर बद्र साहब की कई प्रसिद्ध ग़ज़लों और अशआर का उल्लेख करते हुए उन्हें सुनाया और कहा कि बशीर बद्र साहब का कलाम केवल साहित्य नहीं, बल्कि इंसानी जज़्बात, मोहब्बत, करुणा और संवेदनशीलता की ऐसी विरासत है जिसने पीढ़ियों को प्रभावित किया है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि वे वर्षों से बशीर बद्र साहब को पढ़ते रहे हैं और अनेक अवसरों पर उनके शेर उद्धृत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र साहब की शायरी में मानवीय रिश्तों की गर्माहट, सामाजिक सरोकार, जीवन का दर्शन और इंसानी दर्द की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है, उनकी रचनाएँ आम आदमी के दिल से सीधा संवाद करती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। बशीर बद्र साहब ने उर्दू शायरी को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं और उनकी रचनाएँ लोगों के दिलों में सदैव जीवंत रहेंगी। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा कर शासन द्वारा पद्मश्री डॉ बशीर बद्र के नाम पर एक साहित्यिक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनकी साहित्यिक विरासत से प्रेरणा प्राप्त करती रहें।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

कृषि उपज मंडी दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के परिपालन में मंडी परिसर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

एसडीएम एवं भार साधक अधिकारी कृषि उपज मंडी दमोह सौरभ गंधर्व ने बताया मंडी में बाउंड्री वॉल का कार्य किया जा रहा हैं।

कृषि उपज मंडी दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के परिपालन में मंडी परिसर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। एसडीएम एवं भार साधक अधिकारी कृषि उपज मंडी दमोह सौरभ गंधर्व ने बताया मंडी में बाउंड्री वॉल का कार्य किया जा रहा हैं।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
==
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया अमरूद के पौधे का रोपण
==

            राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने दमोह प्रवास के दौरान जिले के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

            निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को त्वरित सहायता और संरक्षण प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण == एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया अमरूद के पौधे का रोपण == राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने दमोह प्रवास के दौरान जिले के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को त्वरित सहायता और संरक्षण प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, 5 वर्ष से लंबित दिव्यांग पेंशन प्रकरण का कुछ घंटों में हुआ समाधान
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की पहल से दिव्यांग युवक को मिला मेडिकल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पेंशन स्वीकृति का रास्ता
==

            प्रदेश में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जहां बरी  संख्या  में शिकायतों को सुना जाता है और उनका समाधान निकाला जाता है तो इससे लोग लाभांवित भी हो रहे है। इस बीच इसी जनसुनवाई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दमोह से सामने आई है, जहां पांच वर्ष से भटक रहे एक दिव्यांग को चंद घंटों में ही वह मिल गया जिसके लिए वह और उसका परिवार सालों से भटक रहा था।

            दरअसल जिले के हिंडोरिया के रहने वाले 22 साल के दिव्यांग रवि पटेल पूरी तरह से दिव्यांग है चलना फिरना तो दूर खड़े भी नहीं हो सकते, परिवार गरीब है और इस दिव्यांग युवक का जीवन यापन मुश्किल है ऐसे में सरकार की मदद इसका बड़ा सहारा है, लेकिन सरकार की योजना का लाभ भी उसे नहीं मिल पा रहा उनका दिव्यांग पेंशन का प्रकरण पांच सालों से अटका पड़ा है। इस बात को लेकर दिव्यांग और उसके माता पिता दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई सब कुछ पता किया तो मालूम चला कि दिव्यांग रवि का न तो आधार कार्ड है न हैं मेडिकल सर्टिफिकेट जो ये कागजों में तय करे कि युवक दिव्यांग है।

             कलेक्टर श्री यादव ने कलेक्ट्रेट में ही एंबुलेंस को बुलाया रवि को उसमें बैठाया, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स को काल क्या और जिला अस्पताल में रहने और रवि का चेकअप कर उसे सर्टीफिकेट देने के लिये कहा और उसका मेड़ीकल चेकअप होकर इसे विधिवत सर्टिफिकेट भी मिला। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट में ही आधार कार्ड निर्माण करने वाली एजेंसी को मशीन के साथ तलब किया गया और रवि का आधार कार्ड  बनने का रास्ता खुल गया।

            मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने अपना चेंबर छोड़ा और खुद पैदल चलकर उस जगह पहुंचे जहां दिव्यांग रवि था और अपने हाथों से उसे तमाम दस्तावेज सौंपे और बाकायदा परिवार से खेद जाहिर किया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की बेरूखी की वजह से उन्हें इतने सालों तक भटकना पड़ा। मीडिया से बात करते दिव्यांग रवि के परिजन जनसुनवाई और कलेक्टर को धन्यवाद देते नजर आए तो डीएम यादव ने कहा कि प्रशासन अब जिले भर में ऐसे प्रकरणों को पता कर रहा है जिनमें कुछ खानापूर्ति पूरी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है और एक भी पीड़ित न बचने पाए इसकी पहल की जाएगी।
#Damoh

जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, 5 वर्ष से लंबित दिव्यांग पेंशन प्रकरण का कुछ घंटों में हुआ समाधान == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की पहल से दिव्यांग युवक को मिला मेडिकल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पेंशन स्वीकृति का रास्ता == प्रदेश में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जहां बरी संख्या में शिकायतों को सुना जाता है और उनका समाधान निकाला जाता है तो इससे लोग लाभांवित भी हो रहे है। इस बीच इसी जनसुनवाई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दमोह से सामने आई है, जहां पांच वर्ष से भटक रहे एक दिव्यांग को चंद घंटों में ही वह मिल गया जिसके लिए वह और उसका परिवार सालों से भटक रहा था। दरअसल जिले के हिंडोरिया के रहने वाले 22 साल के दिव्यांग रवि पटेल पूरी तरह से दिव्यांग है चलना फिरना तो दूर खड़े भी नहीं हो सकते, परिवार गरीब है और इस दिव्यांग युवक का जीवन यापन मुश्किल है ऐसे में सरकार की मदद इसका बड़ा सहारा है, लेकिन सरकार की योजना का लाभ भी उसे नहीं मिल पा रहा उनका दिव्यांग पेंशन का प्रकरण पांच सालों से अटका पड़ा है। इस बात को लेकर दिव्यांग और उसके माता पिता दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई सब कुछ पता किया तो मालूम चला कि दिव्यांग रवि का न तो आधार कार्ड है न हैं मेडिकल सर्टिफिकेट जो ये कागजों में तय करे कि युवक दिव्यांग है। कलेक्टर श्री यादव ने कलेक्ट्रेट में ही एंबुलेंस को बुलाया रवि को उसमें बैठाया, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स को काल क्या और जिला अस्पताल में रहने और रवि का चेकअप कर उसे सर्टीफिकेट देने के लिये कहा और उसका मेड़ीकल चेकअप होकर इसे विधिवत सर्टिफिकेट भी मिला। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट में ही आधार कार्ड निर्माण करने वाली एजेंसी को मशीन के साथ तलब किया गया और रवि का आधार कार्ड बनने का रास्ता खुल गया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने अपना चेंबर छोड़ा और खुद पैदल चलकर उस जगह पहुंचे जहां दिव्यांग रवि था और अपने हाथों से उसे तमाम दस्तावेज सौंपे और बाकायदा परिवार से खेद जाहिर किया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की बेरूखी की वजह से उन्हें इतने सालों तक भटकना पड़ा। मीडिया से बात करते दिव्यांग रवि के परिजन जनसुनवाई और कलेक्टर को धन्यवाद देते नजर आए तो डीएम यादव ने कहा कि प्रशासन अब जिले भर में ऐसे प्रकरणों को पता कर रहा है जिनमें कुछ खानापूर्ति पूरी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है और एक भी पीड़ित न बचने पाए इसकी पहल की जाएगी। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताहः दमोह के आँगनवाड़ी केंद्रों पर बांटी गई
==
निःशुल्क स्वच्छता किट, जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
==

            विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में दमोह जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 01 जून  को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बालिकाओं, स्वच्छता कर्मी महिलाओं और दाईयों को निःशुल्क स्वच्छता किट (सैनिटरी पैड) का वितरण किया गया।

माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर केंद्रित रहीं गतिविधियाँ

            कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओ ने कहा कि माहवारी कोई बीमारी या संकोच का विषय नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता न रखने से कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा रहता है, इसलिए सही जानकारी और साधनों का उपयोग बेहद जरूरी है।

इन प्रमुख गतिविधियों का हुआ आयोजन

            निःशुल्क स्वच्छता किट वितरणः समाज के अंतिम छोर की कड़ियों जैसे गरीब किशोरियाँ, दिन-रात सफाई में जुटी महिला स्वच्छता कर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने वाली बाईयों को सैनिटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताहः दमोह के आँगनवाड़ी केंद्रों पर बांटी गई == निःशुल्क स्वच्छता किट, जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन == विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में दमोह जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 01 जून को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बालिकाओं, स्वच्छता कर्मी महिलाओं और दाईयों को निःशुल्क स्वच्छता किट (सैनिटरी पैड) का वितरण किया गया। माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर केंद्रित रहीं गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओ ने कहा कि माहवारी कोई बीमारी या संकोच का विषय नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता न रखने से कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा रहता है, इसलिए सही जानकारी और साधनों का उपयोग बेहद जरूरी है। इन प्रमुख गतिविधियों का हुआ आयोजन निःशुल्क स्वच्छता किट वितरणः समाज के अंतिम छोर की कड़ियों जैसे गरीब किशोरियाँ, दिन-रात सफाई में जुटी महिला स्वच्छता कर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने वाली बाईयों को सैनिटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

🛕🚩प्रभु श्री जगन्नाथरथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻 #7july #7july2024 #jagannathrathyatra #jagannathrathyatra2024 #jaijagannath #jayjagannath #jagannathyatra #jagannath #jagannathyatra2024 #jagannatha #jagannath - Damoh News