ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील में एंबुलेंस के इंतजार में 2 घंटे तड़पी गर्भवती, अस्पताल की दहलीज पर हुई मौत; जांच होगी
कटनी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ढीमरखेड़ा तहसील के खमरिया गांव की 24 वर्षीय गर्भवती गुलाब बाई कोल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद 108 जननी एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।