तिजारा: भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव सम्पन्न, मतदान प्रतिशत 73.49 फीसदी रहा
Tijara, Alwar | Sep 9, 2026 भिवाड़ी नगर निकाय चुनाव 2026 बुधवार शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम 6:00 बजे तक भिवाड़ी नगर परिषद के कुल 60 वार्ड में 65435 कुल मतदाताओं में से 48085 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें कुल 73.49 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया।