नावानगर: पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़ निकले आथर गांव के अंधे वृद्ध को युवाओं और पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
वासुदेवा थानाक्षेत्र के आथर गांव एक अंधे वृद्ध पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर निकल गए और अयोध्या की ओर जाने लगे। रास्ते में वे डुमरांव रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जहां उनकी मुलाकात कुछ युवा समाजसेवियों से हुई। वृद्ध की स्थिति को देखकर युवाओं ने उनसे बातचीत की।