सलूंबर पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख के 150 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएगी पुलिस
सलूंबर। सलूंबर जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विश्वनाथराम IPS के निर्देशन में जिला साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के जरिए 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइलों का सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों और परिजनों को लौटाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल सूचना दें और CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करवाएं।
#Salumber #RajasthanPolice #MobileRecovery #CyberCrime #CyberCell LostMobile