ऋषभदेव थाने में सीआई के नाम पर 2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी की भनक लगते ही एएसआई व कांस्टेबल फरार
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन को छोड़ने के बदले सीआई हेमंत अहारी के नाम पर 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर एसीबी स्पेशल यूनिट ने अलसुबह थाने पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन भनक लगते ही एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा थाने से फरार हो गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थाने लाकर मारपीट की और रिश्वत मांगी, लेकिन रकम पहुंचाने आए युवक के कपड़ों में ऑडियो रिकॉर्डर मिलने पर वे सतर्क हो गए। एसीबी एएसपी राजीव जोशी के निर्देशन में टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज रही है।#Udaipur #ACBAction #BriberyCase #RishabhdevPoliceStation #RajasthanPolice AntiCorruptionBureau RajasthanNews PoliceNews Corruption UdaipurNews Cut2CutLive