रूण्डेला तालाब में 10-15 डम्पर मलबा डालकर अतिक्रमण का प्रयास, यूडीए का बोर्ड भी तोड़ा; कार्रवाई की मांग
उदयपुर के रूण्डेला तालाब में 10 से 15 डम्पर मलबा डालकर अतिक्रमण करने और मौके पर लगा यूडीए का बोर्ड तोड़ने का मामला सामने आया है। सूचना पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर भराव डाल रहे डम्पर चालकों को खदेड़ा। रूण्डेला तालाब संघर्ष समिति के अध्यक्ष मानसिंह सिसोदिया ने यूडीए अधिकारियों को सूचना देकर मलबा हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वार्ड 42 की पार्षद डॉ. खुशी गमेती ने भी यूडीए कमिश्नर को पत्र लिखकर अवैध निर्माण रुकवाने व सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
#Udaipur #RundelaTalab #Encroachment #UDA #IllegalConstruction LakeConservation UdaipurNews RajasthanNews LocalNews Cut2CutLive