प्रतापगढ़: लच्छीपुर गांव में कॉलेज जा रही छात्रा का रास्ता रोककर, बात न करने पर सोहदे ने पीटा
प्रतापगढ़ जिले के लच्छीपुर की किशोरी घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक प्राइवेट विद्यालय में हाइस्कूल की छात्रा है। बुधवार की सुबह 8.30 बजे साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बाइक पर पड़ोसी गांव के गैर समुदाय का युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ रास्ता रोक लिया। युवक ने बात न करने पर गाली गलौज दी। उसने विरोध किया तो उसने चेहरे पर तीन थप्पड़ बरसाए।