प्रतापगढ़: कानपुर एसटीएफ ने पचास हजार के इनामिया को मुंबई से गिरफ्तार कर रानीगंज पुलिस को सौंपा, पुलिस ने भेजा जेल
रानीगंज थाने के वांछित 50 हजार के इनामी अभिषेक उर्फ प्रद्युम्न को कानपुर एसटीएफ की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया। टीम ने सोमवार की रात रानीगंज पुलिस के हवाले किया। देर शाम वांछित को जेल भेज दिया गया। बतादें जरियारी में 24 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।