प्रतापगढ़: केशवराय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी संचालन की जांच की और सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैदी से निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।