प्रतापगढ़: कुंडा के फायर विभाग में तैनात फॉलोवर्स की ड्यूटी के दौरान हुआ आकस्मिक निधन, विभाग में शोक की लहर
कुंडा के फायर विभाग में तैनात फॉलोवर्स की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन से विभाग में शोक की लहर है। अग्निशमन अधिकारी ने दोपहर 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया विभाग में कार्यरत बिहार प्रदेश के रहने वाले प्रमोद श्रीवास्तव की मौत हो गई। उन्होंने बताया की 2027 में प्रमोद का रिटायरमेंट होना था और 4 दिन पहले उसकी बेटी की भी मौत हो गई थी।