प्रतापगढ़: पुरानी पट्टी मोहल्ले में दुर्गा पूजा देखने गई युवती को संदिग्ध चोर समझकर महिलाओं ने जमकर पीटा
ताजा मामला पुरानी पट्टी स्थित एक दुर्गा पंडाल से संबंधित है। जहां पर दुर्गा प्रतिमा देखने पहुंची एक युवती को महिलाओं ने चोर समझ कर जम कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके घर पहुंचाया। उड़ैयाडीह मोड की एक युवती पुरानी पट्टी मोहल्ले में स्थित दुर्गा पंडाल पर जा पहुंची। जहां पर महिलाएं उसे चोर समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।