### वैन सवारों पर युवक ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रीवन के पास वैन सवार लोगों पर एक युवक ने मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि नशे में धुत वैन सवारों ने उसे रोककर मोबाइल, नकदी और जेवर छीन लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
मामले को लेकर मौदहा पुलिस ने प्रारंभिक जांच की है। पुलिस के अनुसार, गहबरा गांव के पास एक कार खराब होने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मारपीट और लूटपाट सहित अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Hamirpur #Maudaha #CrimeNews #LootCase #UPPolice #HamirpurPolice #UPNews