गढ़ी: गढ़ी परतापुर में नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Garhi, Banswara | Sep 10, 2026 गढ़ी परतापुर नगरपालिका चुनाव को लेकर बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने गुरुवार को गढ़ी कस्बे के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार एसपी ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी बैरिकेडिंग व जवानों की तैनाती का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।