गढ़ी: पालोदा में पहुंचे अज्ञात युवक ने नाम और पता बताने में असमर्थता जताई, कस्बेवासियों ने उसे घर पहुंचाने की कोशिश की
Garhi, Banswara | Feb 19, 2026 पालोदा कस्बे मे गुरुवार रात को कस्बे में एक अज्ञात युवक पहुंचने का मामला सामने आया हे। रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार युवक अपना और घर का नाम पता नहीं बता पा रहा है। ऐसे मे कस्बेवासी युवक की पहचान मे जुटे हुवे हे। ताकि उसको उसके घर तक भेज सके। कस्बेवासियों ने युवक की फोटो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप में भेज कर युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा हे।