गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत जंतोड़ा गांव मे वागड़िया पाटीदार समाज का दो दिवसीय सामुहिक गंगोउद्यापन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम विप्रवरो द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ वैदिक विधान के साथ शुरू हुवा। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस कार्यक्रम मे बांसवाड़ा -डूंगरपुर दोनों जिलों के वागड़िया पाटीदार समाज के समाजजन मौजूद रहे।