गढ़ी: गढ़ी में उदयपुर रेंज के 60 जवानों के साथ गढ़ी व अरथुना पुलिस ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
Garhi, Banswara | Feb 19, 2026 उदयपुर रेंज के आईजी,व बांसवाडा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर में पुलिस जवानों द्वारा गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लैग मार्च किया। जिसमे उदयपुर रेंज की 60 जवानों की टीम ओर गढ़ी थाने व अरथुना थाने के पुलिस जवान शामिल रहे, जिन्होंने गढ़ी थानां क्षेत्र के अति संवेदन शील इलाको में फ्लैग मार्च किया गया। गढ़ी डिप्टी और दोनो थानाधिकारी मौजूद रहे।