भारतीय जनता पार्टी विधानसभा गढ़ी के सभी सातो मंडलों की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे पंचायत समिति हाॅल गढी में आयोजित हुई। जिला सोशल मीडिया सह्संयोजक लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष पुंजीलालजी गायरी, जिले के प्रभारी कमलेश पुरोहित, विस्तारक प्रवासी लालूराम डांगी, विधानसभा प्रभारी मनोहर त्रिवेदी के सानिध्य में बैठक हुई।