घरघोड़ा: तमनार में लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे श्रमिक का पुलिस ने हाइड्रा क्रेन से सफल रेस्क्यू किया
तमनार पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक का सफल रेस्क्यू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से श्रमिक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।