लालगंज: श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज लालगंज में बाउंड्रीवाल निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया, वीडियो खबर वायरल
श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में बाउंड्री बाल निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस निर्माण के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से लाखों रुपए का बजट जारी किया गया था। घटिया निर्माण से जुड़ा एक वीडियो और खबर गुरुवार शाम 6:00बजे से इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रही है। वीडियो व खबर में बताया गया की बाउंड्री बाल का बेस्टपॉइंट जमीन के ऊपर ही बनाया जा रहा है।