लालगंज: गणेश मंदिर परिसर हलिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने कृष्ण जन्म तथा समुद्र मंथन की सुनाई कथा
हलिया बाजार के गणेश मंदिर परिसर में चल रही संगीत मयी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार शाम 6:00 बजे तक कथावाचक ने भक्तों को कृष्ण जन्मोत्सव तथा समुद्र मंथन की कथा सुनाई। कथा वाचक पंडित ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वासुदेव और देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान विष्णु ने कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए कारागार में प्राकट्य हुये।