लालगंज: गंगहरा कलां गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की सुनाई कथा
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा के साथ संगीत मयी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे सहित स्थानीय महिलाएं, पुरुषों व बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। कलश यात्रा कथा स्थल से स्थानीय तालाब पर पहुंची।