लालगंज थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। वहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी 19वर्षीय रज्जन कोल के रूप में हुई।