हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला द्वारा नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर भगाने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त को हलिया क्षेत्र से उप निरीक्षक कन्हैया राय मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार पर गुरुवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।