समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति: 1382,
दिनांक:15 सितंबर 2026,
==================
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न:-
समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल संचालन हेतु एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान को सुचारू एवं प्रभावकारी बनाने के लिए तिथिवार कार्य योजना (Date-wise Action Plan) तैयार करने का निर्देश दिया।
अभियान की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम:--
आशीर्वाद का दीया:---दिनांक 17 सितंबर 2026 को संध्या में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम निर्धारित है।
सामूहिक दीप प्रज्वलन:-- पूर्णिया के प्रमुख और प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएँगे।
इसके अतिरिक्त अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों के महत्वपूर्ण स्थानों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, सामुदायिक भवनों और प्रमुख टोला क्षेत्रों में भी दीप प्रज्वलन होगा।
सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता: जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अभियान अवधि के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
सेवा स्मरण (नुक्कड़ नाटक): पिछले 25 वर्षों के सेवाकाल, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सरल, भावनात्मक और संगीतमय प्रस्तुति के रूप में सभी स्कूलों में प्रदर्शित होगा।
बैठक में उपस्थिति:
इस समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, नगर आयुक्त (नगर निगम पूर्णिया), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), निदेशक (DRDA), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) महाप्रबंधक उद्योग केंद्र पूर्णिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम (स्वास्थ्य), जीविका डीपीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद थे। वहीं, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Purnia, Bihar | Sep 15, 2026