Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
pcnews.com
कटिहार के बरारी के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, रिपोर्टिंग के दौरान दिखी जमीनी हकीकत! #Katihar #Barari #BiharFlood #KatiharFlood #BarariFlood #FloodNews #FloodUpdate #GroundReport #BiharNews #BreakingNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia
| Sep 16, 2026
#katihar
#barari
#biharflood
#katiharflood
#barariflood
#floodnews
#floodupdate
#groundreport
#biharnews
#breakingnews
#purneacentralnews
MORE NEWS
कटिहार के बरारी में बाढ़ का पानी स्कूलों में घुसा, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक... #Katihar #Barari #BiharFlood #FloodNews #FloodUpdate #SchoolNews #BiharNews #BarariFlood #PurneaNews #Seemanchal #BreakingNews #FloodSituation
Purnia East, Purnia | Sep 16, 2026
पूर्णिया में REVOLT electric bike का दमदार लुक देखकर लोगों की उमड़ी भीड़...... #electricbike #viralreelschallenge #trending #viralreels #purnea #shorts #bihar
Purnia East, Purnia | Sep 16, 2026
बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से पूर्णिया जिले के बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। लाभुक ने बताया कि निःशुल्क बिजली की सुविधा से आर्थिक बचत हो रही है। लाभुक ने इस जनहितकारी पहल के लिए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1388, दिनांक 16 9 2026, ================== केंद्रीय कारा पूर्णिया में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ:- केंद्रीय कारा, पूर्णिया में एसबीआई आरसेटी (SBI RSETI), पूर्णिया के तत्वावधान में बंदियों के लिए 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कौशल विकास प्रशिक्षण में केंद्रीय कारा के कुल 30 बंदी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश कुमार दिनकर एवं आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार मौर्य, उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार एवं सहायक अधीक्षक श्री रवि किशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में शुरू होने वाला एक बेहद लाभदायक स्वरोजगार का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 10 दिनों के इस सत्र में बंदियों को मशरूम उत्पादन की विधि, आवश्यक सामग्री, उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण का मुख्य ध्येय बंदियों को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें हुनरमंद बनाना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरसेटी के संकाय सदस्य माधव चन्द एवं रजनीकांत के साथ-साथ कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026
IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026
⚡ ठनका (वज्रपात) से बचाव ही सुरक्षा है! ⚡ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। थोड़ी सी सावधानी आपकी जान बचा सकती है: * खुले में न रहें: आसमान में बिजली कड़कते ही तुरंत पक्के मकान या छत के नीचे शरण लें। * पेड़ और खंभों से दूरी: ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और जलाशयों (पोखर/तालाब) के पास बिल्कुल खड़े न हों। * खेत में हों तो: घबराकर भागने के बजाय सूखे मेड़ पर जाएं। पैरों के नीचे सूखी लकड़ी, प्लास्टिक या बोरा रखें। * सुरक्षित मुद्रा (लाइटनिंग क्रॉच): दोनों पंजों को आपस में सटाकर बैठें, कानों को हाथों से ढकें और सिर को नीचे झुका लें (जमीन पर सीधा कभी न सोएं)। * समूह में न रहें: एक साथ झुंड बनाकर खड़े होने के बजाय एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना लें। * इलेक्ट्रॉनिक्स से बचें: वज्रपात के समय मोबाइल या टेलीफोन का इस्तेमाल न करें और बिजली के उपकरणों को प्लग से निकाल दें। जनहित में जारी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें और सुरक्षित रहें! 🙏 #VajrapatSuraksha #DisasterManagement #LightningSafety #StaySafe #जनहित_में_जारी आकाशीय बिजली कड़कते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें: * तुरंत किसी पक्के मकान में शरण लें। * ऊंचे पेड़, पोखर और बिजली के खंभों के पास न जाएं। * खुले मैदान में हों तो पंजों के बल कान बंद कर सिर झुकाकर बैठें, जमीन पर कभी न लेटें। * धातु वाले छाते और फोन के इस्तेमाल से बचें। आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है। अपनों के साथ जरूर शेयर करें! 📢 #BiharDisasterManagement #LightningSafetyTips #वज्रपात_सुरक्षा
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1383 दिनांक 16/9/2026, ================== जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कसबा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास जमा कचरा 3 घंटे के भीतर साफ:- आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गढ़बनेली (वार्ड संख्या-07) के समीप अनियंत्रित कचरा जमा होने की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना किसी विलंब के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् कसबा को स्थल पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के आदेश मिलते ही नगर प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया और महज 3 घंटे के भीतर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर के पास जमा पूरे कचरे को पूरी तरह साफ करा दिया गया। नियमित सफाई के सख्त निर्देश:- नगर परिषद् द्वारा संबंधित सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए और कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कभी भी आमजनों और छात्राओं को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नागरिकों से विशेष अपील:- नगर परिषद् कसबा ने आम जनता से यह मार्मिक अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास कचरा फेंकने से बचें और कचरे को केवल निर्धारित डस्टबिन या कचरा संग्रह वाहनों में ही डालें। एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर कसबा के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अनिवार्य है। “स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही संकल्प है"।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1386, दिनांक 16/9/2026, ================== यूनिसेफ की केंद्रीय और राज्य टीम ने किया पूर्णिया के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण:- पोषण माह के तहत यूनिसेफ की केंद्रीय एवं राज्य टीम द्वारा पूर्णिया जिले के बैसी (केंद्र संख्या 102) तथा कसबा प्रखंड (केंद्र संख्या 65 व 49) के आंगनबाड़ी केंद्रों और आदर्श रामानंद सागर मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ बिहार की सीएफओ डॉ. मोनिका नीलसन, क्रिस्टीना पोपिवानोवा (चीफ ऑफ सोशल) और अन्य अधिकारियों ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं का जायजा लिया। प्रमुख बिंदु:--- पोषण माह का आयोजन:-- आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका मनीषा कुमारी ने बताया कि जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। जागरूकता अभियान:-- केंद्रों पर संतुलित आहार,स्वच्छता, स्वास्थ्य और कुपोषण दूर करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सराहना:-- यूनिसेफ टीम ने केंद्रों की गतिविधियों के साथ-साथ 'स्कूल न्यूट्रीशन प्रोग्राम (अंकुरण)' की विशेष रूप से सराहना की और आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर यूनिसेफ कंसलटेंट डॉ. शिवानी डार, अभय कुमार, निधि भारती, शुभम् गुप्ता, शिवशेखर आनंद, आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026