समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1386,
दिनांक 16/9/2026,
==================
यूनिसेफ की केंद्रीय और राज्य टीम ने किया पूर्णिया के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण:-
पोषण माह के तहत यूनिसेफ की केंद्रीय एवं राज्य टीम द्वारा पूर्णिया जिले के बैसी (केंद्र संख्या 102) तथा कसबा प्रखंड (केंद्र संख्या 65 व 49) के आंगनबाड़ी केंद्रों और आदर्श रामानंद सागर मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ बिहार की सीएफओ डॉ. मोनिका नीलसन, क्रिस्टीना पोपिवानोवा (चीफ ऑफ सोशल) और अन्य अधिकारियों ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रमुख बिंदु:---
पोषण माह का आयोजन:-- आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका मनीषा कुमारी ने बताया कि जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है।
जागरूकता अभियान:-- केंद्रों पर संतुलित आहार,स्वच्छता, स्वास्थ्य और कुपोषण दूर करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
सराहना:-- यूनिसेफ टीम ने केंद्रों की गतिविधियों के साथ-साथ 'स्कूल न्यूट्रीशन प्रोग्राम (अंकुरण)' की विशेष रूप से सराहना की और आवश्यक सुझाव दिए।
मौके पर यूनिसेफ कंसलटेंट डॉ. शिवानी डार, अभय कुमार, निधि भारती, शुभम् गुप्ता, शिवशेखर आनंद, आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026