समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1388,
दिनांक 16 9 2026,
==================
केंद्रीय कारा पूर्णिया में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ:-
केंद्रीय कारा, पूर्णिया में एसबीआई आरसेटी (SBI RSETI), पूर्णिया के तत्वावधान में बंदियों के लिए 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कौशल विकास प्रशिक्षण में केंद्रीय कारा के कुल 30 बंदी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश कुमार दिनकर एवं आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार मौर्य, उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार एवं सहायक अधीक्षक श्री रवि किशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में शुरू होने वाला एक बेहद लाभदायक स्वरोजगार का माध्यम है।
उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
10 दिनों के इस सत्र में बंदियों को मशरूम उत्पादन की विधि, आवश्यक सामग्री, उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण का मुख्य ध्येय बंदियों को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें हुनरमंद बनाना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरसेटी के संकाय सदस्य माधव चन्द एवं रजनीकांत के साथ-साथ कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026