समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1383
दिनांक 16/9/2026,
==================
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कसबा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास जमा कचरा 3 घंटे के भीतर साफ:-
आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गढ़बनेली (वार्ड संख्या-07) के समीप अनियंत्रित कचरा जमा होने की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना किसी विलंब के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् कसबा को स्थल पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के आदेश मिलते ही नगर प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया और महज 3 घंटे के भीतर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर के पास जमा पूरे कचरे को पूरी तरह साफ करा दिया गया।
नियमित सफाई के सख्त निर्देश:-
नगर परिषद् द्वारा संबंधित सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए और कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कभी भी आमजनों और छात्राओं को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नागरिकों से विशेष अपील:-
नगर परिषद् कसबा ने आम जनता से यह मार्मिक अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास कचरा फेंकने से बचें और कचरे को केवल निर्धारित डस्टबिन या कचरा संग्रह वाहनों में ही डालें। एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर कसबा के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अनिवार्य है।
“स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही संकल्प है"।
Purnia, Bihar | Sep 16, 2026