सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सुल्तानपुर खास गांव में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। वन विभाग के सामने रहने वाली फरहीन बानो ने थाने में शिकायत दी है कि उनके पति ने खाना बनाते समय उन पर हमला किया।आरोप है कि पति ने चूल्हे में जल रही आग का चेला खींचकर उनकी पीठ पर मारा, जिससे वह झुलस गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।