आज दिनांक 12.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर0एस0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। घाटों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा छठ पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निदेश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
Supaul, Bihar | Nov 12, 2026