Public App Logo
Profile Picture

Supaul District Administration

@DPROSupaul
957Followers
0Following
सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान से निखर रही है सुपौल जिले की तस्वीर

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=supaul nis:value=Supaul nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 06.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। 

उक्त अवसर पर श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
आज दिनांक 06.11.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में "सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन" एवं सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 द्वारा एक्स-रे (X-Ray) सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस सेवा के प्रारंभ होने से अब स्थानीय लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी l साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उक्त अवसर पर सिविल सर्जन, सुपौल, प्रमुख, मरौना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 05 नवंबर 2026 को सम्मेलन कक्ष, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME), एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर के अन्वेषक श्री भीमसेन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल श्री मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री बागेश कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों एवं कारीगरों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार में पहचान, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री तथा आधुनिक समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण (लोन) सुविधा, वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, डिजिटल माध्यमों एवं प्रभावी मार्केटिंग के उपयोग से कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक एवं विपणन के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों, कारीगरों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 06.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं भुगतान, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक सोक पिट का निर्माण तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों का 16वी वित्त एवं एलएसबीए से प्राप्त आवंटन से समय पर भुगतान के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (PWMU) के माध्यम से प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण सहित अभियान के विभिन्न घटकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

उक्त बैठक में निदेशक, डीआरडीए, सुपौल, डीपीएम, जीविका, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार उपस्थित थे। वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं बीपीएम, जीविका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 05.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा रात्रि में त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस को 24 घंटे सक्रिय एवं तत्पर रहना है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को दिन या रात में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आपात स्थिति में आम नागरिकों को केवल एक कॉल पर डायल 112 की आपातकालीन सेवा उपलब्ध है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार निगरानी की जा रही  है l

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आगामी दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0 की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि दीपावली के अवसर पर पटाखों की बिकी एवं भंडारण निर्धारित नियमों तथा वैध अनुज्ञप्ति के तहत ही किया जा सकेगा। इसके लिए अधिकतम 30 दिनों की अवधि हेतु अस्थायी लाईसेंस प्रपत्र (LE-5) निर्गत करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल को प्राधिकृत किया गया है। सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

पर्व-त्योहारों के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, ढाबा, स्ट्रीट फूड स्टॉल, कैंटीन एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा दुर्गा पूजा एवं काली पूजा, 2026 के अवसर पर दिनांक 04.11. 2026 तक जिले के विभिन्न थाना स्तरों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिले में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का विवरण निम्नवत् हैः-

विभिन्न थानों में कुल प्रस्तावों की संख्या 271

BNSS की धारा 126 के अंतर्गत की गई कार्रवाई की संख्या 6,027

Bond Down की संख्या 2,183

जब्त किए गए डीजे की संख्या 64

डीजे संचालकों के विरुद्ध Bond Down की संख्या 170

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिले सभी थाना प्रभारी को डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा लेने रात्रि गस्ती बढाने का निदेश दिया गया।

विधि-व्यवस्था एवं समुचित यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को छठ घाटों तथा घाटों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पिपरा, निर्मली एवं त्रिवेणीगंज सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखने तथा जाम की समस्या से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, सुपौल द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दीपावली, छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पटाखों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप एवं सुरक्षित तरीके से करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर.एस. भा0पु0से0 के द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यालय वेशम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुपौल जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया।
जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पूजा पंडालों, छठ घाठ तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाकिारियों को निदेश दिया गया। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
बाजार एवं सघन यातायात वाले सड़कों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही स्वर्ण आभूषण के दुकानों, वित्तीय प्रतिष्ठान जैसे बैंक, ए0टी0एम0 के निकट विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत प्रखंड- सुपौल के ग्राम पंचायत- अमहा में गोबरधन परियोजना के अंतर्गत बने गोबर गैस प्लांट के क्रियाशीलता हेतु आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान, श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल, प्रखंड समन्वयक, सुपौल, निदान एजेन्सी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार एवं सी0एल0एफ0 के सदस्य आदि उपस्थित थे। 

उप विकास आयुक्त के द्वारा इस प्लांट को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान निदान एजेंसी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार द्वारा यथाशीघ्र गोबरधन परियोजना के क्रियाशीलता हेतु कार्य प्रारम्भ करने हेतु सहमति दी गयी तथा कार्य कराने में अपेक्षित सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। इसी क्रम में गोबरधन परियोजना को यथाशीघ्र क्रियाशील करने हेतु सख्त निदेश दिया। 

एजेंसी को यह भी निर्देश दिया गया कि स्थानीय कर्मी को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें साथ ही सी0एल0एफ0 को निदेशित किया गया कि गोबरधन परियोजना को क्रियाशील कराने में दैनिक रूप से आवश्यकता अनुसार गोबर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल को निदेशित किया गया कि वे निदान एजेन्सी द्वारा किये जा रहे क्रियाकलाप का अनुश्रवण करेंगे तथा कार्य की प्रगति से संबंधित जिला स्वच्छता कार्यालय को अवगत करायेगे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में सुपौल जिला अंतर्गत संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन हेतु गठित छात्रावास संचालन समिति की बैठक की गयी I 
उक्त बैठक में छात्रावास में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक उपाय, नामांकित छात्रों के आवासन, छात्रावास के रख-रखाव, सफाई और सुरक्षा हेतु कर्मियों की सेवा के नवीनीकरण आदि बिन्दुओं पर विचार एवं निर्णय लिया गया I उक्त बैठक में सहायक निदेशक,अल्पसंख्यक कल्याण सुपौल , मो. दानिश वकार, छात्रावास अधीक्षक, डॉ नूरजहाँ बेगम, सहायक प्राचार्य एस०एन०एस० महिला कॉलेज सुपौल, मो० मक़सूद आलम, जिला प्रतिनिधि, मो0  बदिउज्ज़मा, शिक्षक आर०एस०एम० पब्लिक स्कूल, सुपौल एवं मो० रिजवान अहमद, सचिव अंजुमन तरक्की, उर्दू विभाग, सुपौल उपस्थित हुए I

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Minority Welfare Department, Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जिला परिषद सभागार, सुपौल में Training on Permissible Work विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक, NEP, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (PO), कनीय अभियंता (JE), पंचायत तकनीकी सहायक (PTA) एवं VB-G RAM G योजना से संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य VB-G RAM G योजना के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों (Permissible Work) की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यों के चयन एवं निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के प्रावधानों, अनुमन्य कार्यों की श्रेणियों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

उप विकास आयुक्त, सुपौल ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग क्षेत्र स्तर पर योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 04.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की  अध्यक्षता में ‘ब्लू इकोनॉमी’ परियोजना की प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। 

PHIA Foundation द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना के तहत अगले तीन वर्षों में सुपौल जिले के सुपौल सदर और त्रिवेणीगंज प्रखंडों के 1,000 किसानों के साथ कार्य किया जाएगा जिसमें 700  महिला किसान होगीं  l परियोजना की विस्तृत जानकारी PHIA Foundation की विशेषज्ञ रिचा चौधरी द्वारा दिया गया l 

परियोजना का उद्देश्य जिले की चौर भूमि के बेहतर प्रबंधन, मखाना उत्पादन में वृद्धि तथा महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण करना है। इसके अंतर्गत मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से मखाना के विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि और आजीविका के नए अवसरों का सृजन हो सके।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, सुपौल ने कहा कि परियोजना की सफलता के लिए कृषि, मत्स्य, उद्योग, सहकारिता और जीविका सहित सभी संबंधित विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। इसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि PHIA Foundation द्वारा चौर भूमि की पहचान, क्षमता संवर्धन तथा उत्पादन एवं प्रबंधन संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। 
सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी से इसकी सफलता सुनिश्चित होगी l
कोशी क्षेत्र में मखाना उत्पादन से लेकर विपणन तक की व्यापक संभावनाएँ हैं। महिलाओं को इस प्रक्रिया से जोड़कर परिवारों की आजीविका को समृद्ध किया जा सकता है। देश और विदेश में मखाना की बढ़ती मांग को देखते हुए अगले तीन वर्षों में इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए।

अंत में, जिलाधिकारी, सुपौल ने सुपौल में परियोजना की शुरुआत पर शुभकामनाएँ दीं तथा सभी संबंधित विभागों और हितधारकों से इसे सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

उक्त बैठक में श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ PHIA Foundation के Executive Director श्री जॉनसन टोपनो , अभिजीत  मुखर्जी और Shatrunjay Kumar शामिल थे l

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 04.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी VB G RAM G वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। वहीं, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, डॉ. चंदन कुमार, सदर अस्पताल, सुपौल एवं जिला कल्याण पदाधिकारी (बी0सी0/ई0बी0सी0), सुपौल बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित थे।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों की स्वीकृत योजनाओं पर नियमानुसार अविलंब कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया। साथ ही, जिन योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके जियो-टैग युक्त फोटोग्राफ एवं योजना संख्या/कोड संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि उक्त योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके एवं पोर्टल पर योजनाओं की पूर्णता की स्थिति अद्यतन रूप से प्रदर्शित हो सके।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्परता के साथ में योजनाओं का क्रियान्वयन करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
सुपौल जिला में सभी अपशिष्ट प्रबंधन इकाई पर प्रत्येक गांव से कचरा इकट्ठा किया जा रहा है तथा अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन हेतु सुपौल जिला में विभिन्न जगहों पर अधिष्ठापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में भेजा जा रहा है ताकि प्लास्टिक के रूप में प्राप्त हो रहे कचरा का प्रबंधन एवं निपटान किया जा सके। 

उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार के द्वारा किशनपुर प्रखंड में अवस्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया गया तथा वहां किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक पदार्थों का प्रचलन एवं उपयोग बड़ा है पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्लास्टिक बोतल के रूप में प्लास्टिक कचरा का बेहतर इस्तेमाल सड़कों के निर्माण में किया जा सकता है। इस संदर्भ में ग्रामीण कार्य विभाग के सभी अभियंताओं तथा संवेदकों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण में प्लास्टिक के इस्तेमाल हेतु आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य हेतु अभियंताओं एवं संवेदकों के द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा इस पर आगे कार्य करने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार कार्य करने पर सहमति व्यक्ति गई। 

सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जाने हेतु प्लास्टिक कचरा को उचित आकार प्रकार में विखंडित करते हुए सड़क निर्माण में उपयोग किया जाना है। प्लास्टिक कचरा का विखंडन एवं छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर आगे का कार्य करने हेतु प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कार्य चल रहा है। उप विकास आयुक्त के द्वारा कार्य कर रहे सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द ज्यादा से यात्रा मात्रा में प्लास्टिक कचरा को सड़क में उपयोग लाने हेतु बनाना सुनिश्चित करें ताकि इसका जल्द से जल्द सड़क में इस्तेमाल किया जा सके। 

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ निर्देशक आशुतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 03.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील की कुल-17 वादों की सुनवाई की गयी, जिसमें 08 वादों का निष्पादन किया गया तथा 09 वाद में अगली तिथि दिनांक 17.11.2026 निर्धारित की गई। सुनवाई में कार्यालय वेश्म में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, स्थापना, शिक्षा, सुपौल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सिमराही, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर परिषद्, सुपौल, राजस्व अधिकारी, बसंतपुर, आरक्षी उपाधीक्षक, सदर सुपौल के प्रतिनिधि तथा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, राघोपुर, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर उपस्थित हुए।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 03.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में PM-AJAY (प्रधानमंत्री अनु0 जाति अभ्युदय योजना) के जिला स्तरीय मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति (DLCC) की बैठक हुई l

 इस बैठक में सुपौल जिला अंतर्गत PM-AJAY के तहत चयनित कल 29 ग्रामों की VDP (Village Development Programme) को अनुमोदित किया गया l 

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, सहायक निदेशक (SS) जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे थे l

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
 <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 03.11.2026 को माननीय सांसद, श्री दिलेश्वर कामैत एवं जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उर्वरक के परिचालन से संबंधित सुपौल जिला के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई l 
जिसमें किसानों को रबी मौसम में सुगमतापूर्वक उर्वरक उचित मूल्य पर मिले। सभी थोक उर्वरक विक्रेता को निदेश दिया गया है कि सभी खुदरा विक्रेता द्वारा किसानों को सुगमता से उर्वरक सही मूल्य पर उपलब्ध करने का निदेश दिया गया l जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी  खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठान पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर उर्वरक का वितरण का निदेश दिया गया।साथ ही सभी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे विशेष कर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुकूल कार्रवाई करेंगे।वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Agriculture, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (RBSK) के तहत, पूरे बिहार में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उन बच्चों के लिए है जो जन्मजात शारीरिक कमियों (जैसे कटे होंठ, तालु या जीभ से जुड़ी समस्या) के साथ पैदा हुए हैं। सुपौल जिले से, IGIMS पटना और प्रशांत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल, मुजफ्फरपुर में ऐसे 14 बच्चों की सफल सर्जरी पहले ही हो चुकी है (इसमें 'स्माइल ट्रेन इंडिया' का सहयोग मिला था)। आज, 03/11/2026 को, 'राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' के अंतर्गत 3 और बच्चों को मुफ्त जांच और सर्जरी के लिए प्रशांत मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ. बाबूसाहब ​​झा ने इन बच्चों की काउंसलिंग कराई और जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल की ओर से मुफ्त एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा।  यदि कोई बच्चा किसी जन्मजात शारीरिक कमी (4D) के साथ पैदा हुआ है, तो सहायता के लिए आप अपने ब्लॉक में मौजूद 'RBSK मोबाइल हेल्थ टीम' से संपर्क कर सकते हैं, या जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल में 'DEIC मैनेजर सह समन्वयक (RBSK)' से संपर्क कर सकते हैं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 03.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा किशनपुर प्रखंड के करहिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित आम लोगों से बातचीत की गई। 

उप विकास आयुक्त के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की गई। आम लोगों से बातचीत के क्रम में बताया गया कि पंचायत में विकास की योजनाओं में प्रगति की जा रही है तथा इसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन पर शीघ्र कार्य करते हुए लोगों के शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। आज सहयोग शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है। 

उप विकास आयुक्त के द्वारा स्थानीय मुखिया एवं उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों से पंचायत की योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त के द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे हैं कायाकल्प के साथ-साथ अन्य योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया गया। पंचायत सरकार भवन को शीघ्र पूरा करने  का निर्देश दिया गया। 

साथ ही अन्य योजनाओं जैसे कि पेभर ब्लॉक, पीएससी, सामुदायिक शौचालय, विवाह भवन इत्यादि योजनाओं के स्थल निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी, अंचल अधिकारी, रिया राज एवं प्रखंड व पंचायत के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर, पिपरा, सुपौल की कक्षा-9 की छात्रा देवयानी कुमारी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ था। जिन्होंने दिनांक 01 से 03 नवंबर तक बेगूसराय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित राज्यस्तरीय परियोजना संवर्द्धन कार्यक्रम हेतु भी चयन हुआ है। यह उपलब्धि जिले एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
BC.EBC Welfare Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (RBSK) के तहत, जन्म से 'क्लब फुट' (CTEV) की समस्या वाले बच्चों (2 साल तक की उम्र) के मुफ्त इलाज के लिए, आज 03/11/2026 को सुपौल के सदर अस्पताल में एक 'क्लब फुट क्लिनिक' का उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक में 'अनुष्का फाउंडेशन' एक सहयोगी संस्था के रूप में काम करेगी। क्लिनिक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. बाबूसाहब ​​झा ने किया। इस मौके पर अनुष्का फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कुमारी मणि, ACMO डॉ. ए.एस.पी. सिन्हा, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. बी.एन. भारती, DPM बालकृष्ण चौधरी, DMEO श्री शशि भूषण प्रसाद, DEIC मैनेजर सह RBSK कोऑर्डिनेटर डॉ. सौरभ सुमन, डॉ. रूबी कुमारी और सदर अस्पताल सुपौल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत, जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल, सुपौल की ओर से आज 03-11-2026 को सदर ब्लॉक की 3 बच्चियों (उम्र 3, 14 और 15 वर्ष) को, जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित हैं, उनके माता-पिता के साथ अहमदाबाद के श्री सत्य साईं अस्पताल भेजा गया है। सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. बाबूसाहेब झा ने इन्हें मुफ्त हृदय सर्जरी के लिए भेजा है। पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज में दो राउंड की जांच के बाद, इन्हें एम्बुलेंस से पटना ले जाया गया, जहाँ से वे हवाई जहाज द्वारा अहमदाबाद जाएगी।