वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए। पहली घटना फतेहपुर पंचायत में हुई, जहां सुधीर कुमार सिंह और कुंदन कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। दूसरी घटना रामपुर श्यामचंद पंचायत के कन्हाई चौक के पास हुई, जहां बाइक और सीएनजी टेंपो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी राघोपुर फतेहपुर लाया गया